ISS में बहुत कम भोजन बचे रहने के बीच रोज़ाना क्या खा रही हैं सुनीता विलियम्स?
विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर ताज़ा भोजन का भंडार धीरे-धीरे कम हो रहा है जहां सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर 5 महीनों से फंसे हुए हैं। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, दोनों अंतरिक्षयात्री पाउडर्ड मिल्क, पिज़्ज़ा, रोस्ट चिकन, श्रिम्प और ट्यूना मछली खा रहे हैं। आईएसएस पर रोज़ाना एक अंतरिक्षयात्री को 1.7 किलोग्राम भोजन की ज़रूरत होती है।