ISS से रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत को दीं 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर मौजूद रूसी कॉस्मोनॉट्स ने भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले वीडियो संदेश के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा, "नवंबर, 1961 में सोवियत कॉस्मोनॉट यूरी गागरिन ने भारत का दौरा किया था और कहा था, 'भारत ऊपर से बहुत खूबसूरत दिखता है लेकिन धरती पर यह और भी खूबसूरत है'।"