IT कंपनी को RBI से मिला ₹750 करोड़ का ऑर्डर, डेटा सेंटर के लिए बनाएगी क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर
आईटी और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनी डायनाकॉन्स सिस्टम्स ऐंड सॉल्यूशंस लिमिटेड को आरबीआई से ₹750.82 करोड़ (जीएसटी सहित) का ऑर्डर मिला है। प्रोजेक्ट के तहत कंपनी को आरबीआई के डेटा सेंटर के लिए प्राइवेट क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना और लंबे समय तक उसका मैनेजमेंट करना होगा। अगले 5-वर्षों तक कंपनी इसका मेंटेनेंस, अपग्रेडेशन, सिक्योरिटी मैनेजमेंट और लगातार मॉनिटरिंग भी करेगी।