IT कंपनी के डे-केयर में मासूमों को बाथरूम और वॉशिंग मशीन में बंद किया गया, बिलखते दिखे
बेंगलुरु में एक आईटी कंपनी के कैंपस में एक डे-केयर सेंटर में बच्चों को बाथरूम और वॉशिंग मशीन में बंद किए जाने से जुड़ा वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे बिलखते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चों के मुंह पर टॉयलेट जेट से पानी छिड़का गया। इस मामले को लेकर 5 नैनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।