IT कर्मियों ने काम के घंटे बढ़ाने की मांग करने वाले नारायण मूर्ति व L&T चेयरमैन के जलाए पुतले
बेंगलुरु (कर्नाटक) में आईटी कर्मचारियों के संघ केआईटीयू ने सोमवार को इन्फोसिस के फाउंडर एनआर नारायण मूर्ति और एलऐंडटी के चेयरमैन एसएन सुब्रह्मण्यन के पुतले जलाए। यह प्रदर्शन आईटी क्षेत्र में काम के शोषणकारी तौर-तरीकों को लेकर हुआ था। गौरतलब है, मूर्ति ने हफ्ते में 70 घंटे व सुब्रह्मण्यन ने 90 घंटे काम करने की वकालत की थी।