IT व ऑटो सेक्टर में बिकवाली के बीच लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाज़ार, सेंसेक्स 100+ अंक टूटा
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाज़ार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 118 अंक लुढ़ककर 81,785 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 44 अंक की गिरावट के साथ 25,069 पर बंद हुआ। वहीं, आज निफ्टी आईटी इंडेक्स और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में भी बिकवाली दर्ज की गई। सेंसेक्स-30 में सूचीबद्ध 17 कंपनियां गिरावट के साथ बंद हुईं।