IT शेयरों ने बाज़ार को डुबोया, निफ्टी IT इंडेक्स 700 अंक टूटा, सेंसेक्स भी 250 अंक लुढ़का

भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 250-अंक टूटकर 76,478 पर जबकि निफ्टी 80-अंक की गिरावट के साथ 23,865 पर बंद हुआ। इस गिरावट में आईटी शेयरों की बड़ी भूमिका रही और निफ्टी आईटी इंडेक्स 740-अंक (2.73%) टूट गया। इसके चलते इन्फोसिस और टीसीएस 3% से ज़्यादा की गिरावट के साथ सेंसेक्स के टॉप लूज़र रहे।

Load More