IT शेयरों में भूचाल के बीच शेयर बाज़ार हुआ धड़ाम, 3 माह के निचले स्तर पर पहुंचा सेंसेक्स-निफ्टी
IT शेयरों में भारी गिरावट के बीच भारतीय शेयर बाज़ार बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 813 अंक टूटकर 74,764 पर जबकि निफ्टी 203 अंक गिरकर 23,431 पर बंद हुआ। आज की गिरावट में सेंसेक्स-निफ्टी 12 जून के लेवल तक फिसलते दिखे जिससे दोनों करीब तीन महीने के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं।