इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) की ओर से कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 545 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपी की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।