ITC ने चुनिंदा सिगरेट पैक्स महंगे किए हैं। गोल्ड फ्लेक प्रीमियम का 10 सिगरेट वाला पैक ₹125 से बढ़कर ₹135 हो गया है। जून में ही इसकी कीमत ₹115 से ₹125 हुई थी। इसी माह क्लासिक कनेक्ट (20 सिगरेट वाला पैक) की कीमत ₹390 से ₹428 जबकि गोल्ड फ्लेक सुपर स्टार (10 सिगरेट वाला पैक) ₹79 से ₹89 हुई थी।