ITR-5 Excel फॉर्म हुआ लाइव, जानें किन टैक्सपेयर्स के लिए है यह ज़रूरी
आयकर विभाग ने बताया है कि ITR-5 का एक्सेल फॉर्म ऑनलाइन ऐक्टिवेट कर दिया गया है। गौरतलब है कि कारोबार करने वाले, किसी फर्म या ट्रस्ट/सोसाइटी से जुड़े लोगों के लिए यह राहतभरी खबर मानी जा रही है। पार्टनरशिप फर्म, लिमिटेड लायबिलिटी पार्टनरशिप, को-ऑपरेटिव सोसाइटी, ट्रस्ट, असोसिएशन ऑफ पर्सन्स और कुछ अन्य संस्थाओं के लिए यह फॉर्म ज़रूरी होता है।