ITR भरने की बदली डेडलाइन, आयकर विभाग ने जारी किया नया कैलेंडर
आयकर विभाग ने वित्तवर्ष 2025-26 (असेसमेंट इयर 2026-27) के लिए ITR फाइलिंग का कैलेंडर बदला है। अब 31 अगस्त 2026 तक ITR-3 या ITR-4 (बिज़नेस/प्रोफेशनल, गैर-ऑडिट) फाइल किया जा सकेगा। रिवाइज़्ड ITR दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2027 होगी जो पहले 31 दिसंबर थी। 31 अक्टूबर 2026 तक ITR-3 और ITR-4 (टैक्स ऑडिट वाले मामले) भरा जाएगा।