IVF क्लीनिक की गलती के कारण ऑस्ट्रेलियाई महिला ने अनजान शख्स के बच्चे को दिया जन्म
ऑस्ट्रेलिया में एक आईवीएफ क्लीनिक की गलती के कारण एक महिला ने अनजान शख्स के बच्चे को जन्म दिया है। गलती तब सामने आई जब दंपति ने बचे हुए भ्रूण को दूसरे क्लीनिक में भेजने को कहा जिसके बाद क्लीनिक को स्टोरेज में एक अतिरिक्त भ्रूण मिला। जिससे पता चला कि महिला के गर्भ में गलत भ्रूण ट्रांसफर हुआ था।