J&K के LG ने पहलगाम हमले के बाद बंद किए गए 14 टूरिस्ट स्पॉट को फिर से खोलने का दिया आदेश
जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने अप्रैल-2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अस्थायी रूप से बंद किए गए 14 टूरिस्ट स्पॉट्स को फिर से खोलने का आदेश दिया है। दरअसल, एलजी प्रशासन ने करीब 50 टूरिस्ट स्पॉट्स बंद किए थे। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 लोगों को गोली मारी थी जिनमें ज़्यादातर टूरिस्ट थे।