J&K के उधमपुर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया राजस्व अधिकारी, CBI ने किया अरेस्ट

उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) में सीबीआई ने एक शख्स से ₹40,000 रिश्वत लेने के आरोप में एक राजस्व अधिकारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। बकौल सीबीआई, अधिकारी ने ज़मीन के लिए 'फर्द' (भूमि स्वामित्व और अन्य विवरण संबंधित दस्तावेज़) जारी करने वाले आवेदन को आगे बढ़ाने के लिए ₹50,000 की रिश्वत मांगी थी और बातचीत के बाद रकम घटाकर ₹40,000 कर दिया।

Load More