J&K के कठुआ में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में 1 सिपाही शहीद व 2 अधिकारी हुए घायल
जम्मू कश्मीर के कठुआ में शनिवार शाम सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद शहीद हो गए जबकि दो अधिकारी घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को एक घर में आतंकवादियों के समूह की मौजूदगी की सूचना मिली थी। संयुक्त घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू होने के दौरान गोलीबारी शुरू हुई।