J&K के गुरेज़ में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 आतंकी ढेर
भारतीय सेना ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के गुरेज़ में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए प्रदेश पुलिस व सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना के मुताबिक, घुसपैठ की जानकारी पुलिस ने दी थी। सेना ने संदिग्ध गतिविधि देखने के बाद आतंकवादियों को चुनौती दी जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।