J&K के पुंछ में पाकिस्तानी गोलाबारी में एक ग्रामीण की हुई मौत, 3 लोग घायल
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में शुक्रवार को पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि गोलाबारी से संपत्तियों को भी काफी नुकसान पहुंचा है और कई मकान व वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।