J&K के भूस्खलन प्रभावित रामबन पहुंचे CM उमर अब्दुल्ला, लोगों ने उनके खिलाफ की नारेबाज़ी
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भूस्खलन प्रभावित रामबन का मंगलवार को दौरा कर बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया और पुनर्निर्माण कार्यों के संबंध में अधिकारियों से बात की। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाज़ी की। रामबन समेत कई जगहों पर भारी बारिश व भूस्खलन की घटनाओं में कई घर ज़मींदोज़ हो गए हैं।