J&K के राजौरी-जम्मू हाईवे पर 2 गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में 2 लोगों की हुई मौत, 7 घायल
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह राजौरी-पुंछ हाईवे पर एक यात्री टेंपो और एक गाड़ी के बीच हुई टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।