J&K बीजेपी अध्यक्ष रविंदर रैना ने मतगणना से पहले किया हवन, कहा- पूर्ण बहुमत से जीतेंगे
जम्मू-कश्मीर बीजेपी अध्यक्ष और नौशेरा विधानसभा से उम्मीदवार रविंदर रैना ने आज (मंगलवार) विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले हवन-पूजन किया जिसका वीडियो सामने आया है। उन्होंने कहा, "बीजेपी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए काम किया है। हमें उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेंगे... हम 30-35 सीटें जीतेंगे। बीजेपी द्वारा समर्थित स्वतंत्र उम्मीदवार भी जीतेंगे।"