J&K में LoC पर थर्मल कैमरे में कैद हुए घुसपैठ की कोशिश करते आतंकी, वीडियो आया सामने
जम्मू-कश्मीर के अखनूर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शुक्रवार देर रात पाकिस्तान से आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। थर्मल कैमरों में कैद वीडियो में तीन आतंकी केरी-भट्टल के जंगली इलाके में भारत में घुसने की कोशिश करते दिखे। जवाबी कार्रवाई में भारी गोलीबारी हुई जिसमें सूबेदार कुलदीप चंद शहीद हो गए।