J&K में PDP के समर्थन के बिना कोई धर्मनिरपेक्ष सरकार नहीं बन सकती: महबूबा मुफ्ती
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर में उनकी पार्टी के समर्थन के बिना कोई धर्मनिरपेक्ष सरकार नहीं बन सकती। उन्होंने कहा, "पीडीपी अपने गढ़ दक्षिण कश्मीर में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरने जा रही है। बीजेपी आरक्षण और अनुसूचित जनजाति के दर्जे के नाम पर गुज्जरों और पहाड़ियों का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।"