J&K में जैश आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने पाक गाइड को पकड़ा
राजौरी (जम्मू-कश्मीर) में भारतीय सेना ने रविवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के जैश-ए-मोहम्मद संगठन के हथियारों से लैस आतंकवादियों की घुसपैठ को नाकाम कर दिया। सेना ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक गाइड को भी पकड़ा है और एक फोन और पाकिस्तानी करेंसी समेत कई संवेदनशील वस्तुएं बरामद की हैं।