J&K में दरगाह के शिलापट्ट पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक तोड़े जाने पर CM उमर ने दी प्रतिक्रिया
श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर) में हज़रतबल दरगाह के शिलापट्ट पर अंकित राष्ट्रीय प्रतीक को भीड़ द्वारा तोड़े जाने पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "पहला सवाल तो यह बनता है कि उस पत्थर पर राष्ट्रीय प्रतीक लगना चाहिए था या नहीं लगना चाहिए था। मैंने किसी भी धार्मिक स्थान पर राष्ट्रीय प्रतीक का इस्तेमाल नहीं देखा है।"