J&K में मुसलमानों में पहली बार आतंकियों के खिलाफ ऐसा माहौल देखा: गुलाम नबी आज़ाद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी आज़ाद ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कहा है कि लोग हमेशा नेताओं के कहने पर सड़कों पर उतरते थे। उन्होंने कहा, "पहली बार हमने देखा कि लोगों ने खुद पहल की, लोग सड़कों पर निकले, धार्मिक जगहों पर आतंकवादियों को कोसते रहे।"