J&K में सेना के काफिले पर हुए आतंकी हमले में सेना के कुत्ते 'फैंटम' की हुई मौत
अखनूर (जम्मू-कश्मीर) में सोमवार सुबह आतंकवादियों द्वारा भारतीय सेना के काफिले पर किए गए हमले में भारतीय सेना के कुत्ते 'फैंटम' की मौत हो गई। भारतीय सेना की यूनिट वाइट नाइट कॉर्प्स ने X पर लिखा, "'फैंटम' के साहस, निष्ठा और समर्पण को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा।" इस हमले के बाद सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया था।