J&K में हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 7; अमित शाह ने कहा- आतंकियों को छोड़ेंगे नहीं

अधिकारियों ने बताया है कि गांदरबल (जम्मू-कश्मीर) के सोनमर्ग के गगनगीर में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में मृतकों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इनमें 1 डॉक्टर और 6 मज़दूर शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार, संभवत: 2 आतंकवादियों ने मज़दूरों पर गोलीबारी की थी। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।"

Load More