जम्मू-कश्मीर में किताबों पर लगा बैन, विधानसभा से लेकर हाईकोर्ट तक छिड़ी जंग
जम्मू-कश्मीर में 4,200 से अधिक किताबों को लाइब्रेरी और शैक्षणिक संस्थानों से हटाने व 25 पुस्तकों पर प्रतिबंध लगाने का मामला विधानसभा से हाईकोर्ट पहुंच गया है। गृह विभाग के अनुसार, ये पुस्तकें अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। सरकारी स्कूलों की लाइब्रेरी में ऐसी किताबें पहुंचने के बाद मामले में 8 अधिकारियों को निलंबित किया गया था।