J&K विधानसभा में AAP विधायक के साथ हुई मारपीट, बीजेपी विधायकों पर लगाया आरोप
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को पीडीपी व बीजेपी विधायकों की 'आप' के विधायक मेहराज मलिक से मारपीट और हाथापाई हो गई। मलिक द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद को 'गद्दार' कहे जाने के बाद पीडीपी के विधायक भड़क गए। मलिक ने पीडीपी पर बीजेपी के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। वह जम्मू-कश्मीर विधानसभा में 'आप' के एकमात्र विधायक हैं।