JCB पर ट्रैक्टर ट्रॉली को टांगकर मकान पर कराया गया प्लास्टर, लोगों ने दी प्रतिक्रिया
एक मकान पर क्रेन की मदद से प्लास्टर किए जाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रॉली में मज़दूरों को चढ़ाया गया और उसे क्रेन से टांगकर प्लास्टर किया गया। एक इंस्टाग्राम यूज़र ने कमेंट किया, "मिस्त्री से ज़्यादा जेसीबी का चार्ज।" दूसरे ने लिखा, "वही बात हो गई कि ₹30 लाख का मेरा इन्वेस्टमेंट, ₹31 लाख का घाटा कैसे?"