JCB से उल्टा लटकाकर राजस्थान में शख्स को पीटता दिखा हिस्ट्रीशीटर, ज़ख्मों पर छिड़का नमक
राजस्थान के ब्यावर में एक हिस्ट्रीशीटर ने डीज़ल चोरी के शक में एक डंपर चालक को जेसीबी से उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा जिसका वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी ने चालक को 2-3 घंटे तक पीटा व उसके ज़ख्मों पर नमक भी छिड़का। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी हिस्ट्रीशीटर से पूछताछ करने की बात कही है।