JDU नेता की छत पर गिरी बिजली, बाल- बाल बचे रील बना रहे बच्चे; खौफनाक वीडियो आया सामने
गयाजी (बिहार) में जेडीयू के स्थानीय नेता के घर पर आकाशीय बिजली गिरने की खौफनाक घटना कैमरे में कैद हुई है। रविवार को बारिश के दौरान बच्चे छत पर रील बनाने पहुंचे थे और इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। हादसे में छत को कुछ नुकसान हुआ है। हालांकि, बच्चे बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।