JDU की बैठक में हार पर मंथन, निशांत को डिप्टी CM बनाने की मांग
बिहार विधान परिषद चुनाव में तीन सीटों पर हार के बाद JDU समीक्षा बैठक कर रही है। पटना स्थित पार्टी कार्यालय में संजय झा और उमेश कुशवाहा की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें संगठन की कमज़ोरियों, चुनावी तालमेल और सहयोगी दलों की भूमिका पर चर्चा हुई। बैठक में कुछ नेताओं ने निशांत कुमार को उपमुख्यमंत्री बनाने के लिए नारे लगाए।