JEE मेंस के आवेदन पत्र में सुधार करने को लेकर 26 व 27 नवंबर को खुलेगा करेक्शन विंडो
जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम (जेईई) मेन्स 2025 सेशन-1 के लिए आवेदन पत्र में सुधार करने को लेकर 26 व 27 नवंबर करेंक्शन विंडो खोला जाएगा। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। गौरतलब है कि जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम (जेईई) मेन्स 2025 सेशन-1 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर थी।