नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना ऐप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन-2025 सेशन 1 के लिए पेपर I की परीक्षा 22 जनवरी से शुरू होगी और 23, 24, 28 और 29 जनवरी तक चलेगी।