JEE मेन्स 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई शुरू, 22 नवंबर तक करें आवेदन
नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जॉइंट एंट्रेंस एग्ज़ाम (जेईई) मेन्स 2025 सेशन-1 के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 28 अक्टूबर (सोमवार) से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर 22 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। गौरतलब है कि जेईई मेन्स की परीक्षा 22-31 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।