इन 5 शेयरों में 51% तक तेज़ी की गुंजाइश, जेफरीज़ ने खरीदने की दी सलाह
ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज़ ने भारतीय बाज़ार के 7 शेयरों पर Buy रेटिंग दी है जिनमें से 5 शेयरों में 16%-51% तक तेज़ी की उम्मीद है। इनमें जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड, वोल्टास, टाटा स्टील, इनवेंटुरस नॉलेज सॉल्यूशंस और भारती एयरटेल शामिल हैं। ब्रोकरेज ने जुबिलेंट फूडवर्क्स को ₹650 का टारगेट दिया जो इसमें करीब 51% की संभावित तेज़ी दिखाता है।