AI स्टॉक्स में गिरावट से भारत की बल्ले-बल्ले! Jefferies का बढ़ा भरोसा, कोरिया-ताइवान से खींचे हाथ
AI से जुड़े शेयरों में गिरावट के बीच ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने भारतीय बाज़ार पर भरोसा बढ़ाया है। फर्म ने अपने एशिया-पैसिफिक पोर्टफोलियो में भारत का निवेश हिस्सा 2 प्रतिशत अंक बढ़ाकर 14% कर दिया है, जो MSCI बेंचमार्क से 2% ज़्यादा है। वहीं, दक्षिण कोरिया और ताइवान में निवेश का हिस्सा घटाकर क्रमशः 18% और 24% कर दिया है।