Jio IPO की बंपर लिस्टिंग के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचा अंबानी परिवार
रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने परिवार सहित बुधवार को Jio प्लैटफॉर्म्स की बंपर लिस्टिंग के बाद मुंबई स्थित सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए। मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन सदानंद सरवणकर ने मुकेश अंबानी का स्वागत किया और उन्हें गणपति की प्रतिमा भेंट की। जियो मार्केट-कैप के लिहाज़ से भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है।