टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया की जुलाई 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने जुलाई में सबसे ज़्यादा करीब 4.82 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या जुलाई में बढ़कर 115.55 करोड़ हो गई जो जून 2025 में 115.52 करोड़ थी। गौरतलब है कि जियो जल्द ही अपना आईपीओ फाइल करेगी।