Jio के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी, कंपनी ने लॉन्च किए शुरुआती ₹147 से सस्ते वॉयस प्लान
रिलायंस Jio ने दिवाली से पहले सिर्फ वॉयस कॉलिंग के लिए चार नए प्लान लॉन्च किए हैं। नए प्लान्स के तहत ₹147 (22 दिन), ₹177 (28 दिन), ₹196 (30 दिन) और ₹197 (कैलेंडर मंथ) सभी में अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS मिलेंगे। गौरतलब है कि TRAI ने 21 अक्टूबर तक डेटा-रहित प्लान लाने का निर्देश दिया था।