Jio प्लैटफॉर्म्स ने IPO खुलने से पहले एंकर इन्वेस्टर्स से जुटाए ₹8,110 करोड़
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का ₹30,213 करोड़ का IPO 21 अक्टूबर को खुलने वाला है। इससे पहले एंकर बुक में कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों से ₹8,109.85 करोड़ जुटाए। इस ऑफर के लिए संस्थागत निवेशकों की मांग ₹2.5 लाख करोड़ से अधिक रही जो एंकर बुक में उपलब्ध शेयरों की कुल कीमत से 30 गुना से भी ज़्यादा है।