JMM का अलग संविधान बना हुआ है, कभी भी किसी को कुर्सी पर बैठा देते हैं: सीता सोरेन
हेमंत सोरेन के फिर से झारखंड का मुख्यमंत्री बनने पर बीजेपी नेता सीता सोरेन ने कहा है, "जेएमएम का अलग संविधान बना हुआ है, कभी भी किसी को कुर्सी पर बैठा देते हैं और कभी भी उठा देते हैं।" उन्होंने कहा, "विधानसभा चुनाव में 3-4 महीने बाकी हैं...चंपई सोरेन 3-4 महीने और अपना कार्यकाल जारी रखते तो क्या हो जाता।"