JNU से बर्खास्तगी के बाद कांग्रेस सांसद अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न में FIR दर्ज
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद और JNU से बर्खास्त प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों में FIR दर्ज की है। वसंत कुंज थाने में दर्ज FIR में BNS की धारा 75 और 79 लगाई गई हैं। अकोइजम ने आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। 2 दिन पहले विश्वविद्यालय ने अकोइजम को पद से हटाया था।