JPSC की फुल फॉर्म नहीं बता पाए झारखंड के मंत्री, पूछने पर दिया यह जवाब

झारखंड में पेपर लीक को लेकर छात्रों के आंदोलन के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह JPSC की फुल फॉर्म नहीं बता पाए। मंत्री असमंजस में दिखे और 2 बार झारखंड सिविल सर्विस कहते दिखे। इसके बाद उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी से पूछिए, वे बता देंगे तो हम भी बता देंगे।

Load More