JSW Energy के शेयर 3% चढ़े, कंपनी में हुआ मुनाफा और रेवेन्यू में आई तेज़ी
JSW Energy के चौथी तिमाही के नतीजे आने के बाद शुक्रवार दोपहर 1-बजे तक कंपनी का शेयर 2.92% या ₹14.25 बढ़कर ₹501.55 के स्तर पर कारोबार करता नज़र आया। गौरतलब है कि मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 16% बढ़कर ₹408 करोड़ हो गया जो पिछले साल की समान अवधि में ₹351 करोड़ था। इसका रेवेन्यू 16% बढ़ा है।