JSW MG Motor India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पार्थ जिंदल को तत्काल प्रभाव से कंपनी का नया चेयरमैन नियुक्त किया है। पार्थ JSW ग्रुप और SAIC मोटर के जॉइंट वेंचर के गठन के समय से ही बोर्ड में शामिल रहे हैं। कंपनी अब उनके नेतृत्व में अपनी विनिर्माण क्षमताओं, उत्पाद पोर्टफोलियो और स्थानीय सप्लाई चेन को और मज़बूत करेगी।