कज़ाकिस्तान में भारतीय जांबाज़ दिखाएंगे दम, आतंकवाद के खिलाफ चलेगा सैन्य अभ्यास 'KAZIND'
भारत और कज़ाकिस्तान की सेनाएं 28 सितंबर से 11 अक्टूबर तक आतंकवाद के खिलाफ संयुक्त युद्धाभ्यास 'कज़िंद-2026' (KAZIND-2026) में हिस्सा लेंगी। भारत की सैन्य टुकड़ी 28 सितंबर को कज़ाकिस्तान के ओस्केमेन के लिए रवाना हुई। युद्धाभ्यास में ड्रोन और काउंटर-ड्रोन सिस्टम, रेड, सर्च ऐंड डिस्ट्रॉय, हेलीपैड और लैंडिंग साइट सुरक्षित करने, एयर मोबिलिटी और हेलिबोर्न ऑपरेशन की ट्रेनिंग दी जाएगी।