KBC की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन फिसलकर गिरे, घुटने में आई चोट
अमिताभ बच्चन ने बताया है कि 'कौन बनेगा करोड़पति 18' की शूटिंग के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगने के बाद उन्हें "खड़े होने में थोड़ी दिक्कत" हो रही थी। उन्होंने कहा, "आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपना मोनोलॉग देता हूं लेकिन आज मेरे घुटने में चोट लगी है...कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया था।"